Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़United during Emergency to save the country will now fight BJP Afatkaal as well Jagadanand

देश बचाने के लिए आपातकाल में एक हुए थे, अब BJP के 'आफतकाल' से भी लड़ेंगे: जगदानंद

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि पहले आपातकाल के खिलाफ लड़े थे और आज बीजेपी के आफतकाल से लड़ाई है। देश के संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। आज के हालाता ज्यादा खतरनाक है।

Sandeep हिन्दुस्तान, पटनाMon, 26 June 2023 06:01 AM
share Share

विपक्षी एकता को लेकर लगातार बीजेपी 1974-75 की इमरजेंसी की याद दिला रही है। और आरोप लगा रही है कि जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया आज उसी पार्टी के साथ तमाम विरोधी दलों ने हाथ मिला लिया है। ये सब कुछ सिर्फ कुर्सी के लालच में हो रहा है। जिस पर आरजेडी की प्रतिक्रिया सामने आई है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि पूर्व में जनता का विद्रोह किसी पार्टी के खिलाफ नहीं आपातकाल के विरुद्ध था, जिसमें हम सभी नेता शामिल हुए थे, आज जनता का विद्रोह आफतकाल के खिलाफ है।

पहले आपातकाल, अब आफतकाल- जगदानंद
प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में जगदानंद ने कहा कि आपातकाल को हमलोगों ने दूर किया और अब आफतकाल को भी दूर करेंगे। उस समय भाजपा के साथ में आ गए थे। देश में समस्या थी, राजनीति को भूल कर के देश, लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए हम सबने प्रयास किया था। आज, ठीक आफतकाल में उससे अधिक खतरनाक स्थिति है। 

संविधान बदलने की कोशिश- जगदानंद
जगदानंद ने कहा कि आपातकाल के समय भाजपा को साथ नहीं लेने के मामले में जेपी ने कहा था कि राजनीतिक विचारधारा को छोड़ मुल्क को बचाएं। उस समय मुल्क को बचाने के लिए सब एक साथ हुए थे, आज फिर मुल्क पर खतरा है। उस समय तो संविधान स्थगित हुआ था आज संविधान बदलने की कोशिश हो रही है।

ललन सिंह ने बीजेपी को घेरा था
वहीं इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा था। और कहा कि इमरजेंसी से ज्यादा खराब हालात देश में आज है। प्रेस की आजादी छिन ली गई है। जो भी बीजेपी के खिलाफ बोलता है। उसे ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के जरिए डराया जाता है। पहले भी देश के लिए हमसब जुट हुए थे। और आज बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। 
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें