Hindi Newsबिहार न्यूज़Truck crushes rickshaw in Bihar 2 including student killed half a dozen children injured villagers blocked the highway

बिहार में ट्रक ने रिक्शे को रौंदा; छात्र समेत 2 की मौत, आधा दर्जन बच्चे घायल, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

अररिया में तेज रफ्तार ट्रक ने रिक्शे को टक्कर मार दी। जिसमें मदरसे के एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sandeep संवाददाता, नरपतगंज अररियाTue, 28 May 2024 05:02 AM
share Share

अररिया जिले के नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन पर गढ़िया गांव के पास आज सुबह रामघाट जा रहे सिटी रिक्शा को पीछे से एक ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। इस दौरान मदरसे के 12 वर्षीय छात्र सहित दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं आधा दर्जन बच्चे और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को नरपतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया।  प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए  तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

मृतकों में 12 वर्षीय मो. इकबाल सहरसा जिले के भेलाही गांव का रहने वाला था। इधर घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने शवों को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। फिर प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची नरपतगंज पुलिस ने दुघर्टनाग्रस्त ट्रक, सिटी रिक्शा और रॉन्ग साइड पर खड़े ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने में जुटी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी कैंप कर रहे हैं । 

जानकारी के अनुसार आज सुबह गढ़िया गांव के मदरसे से कई छात्र और अन्य कुरानखानी के लिए रामघाट जा रहे थे।  जैसे ही सिटी रिक्शा गढ़िया गांव के पास पहुंचा, वहां पहले से रांग साइड में एक ट्रैक्टर खड़ा था। इस बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने रिक्शा रिक्शा में ठोकर मार दिया। इससे रिक्शा के परखच्चे उड़ गये। इससे सिटी रिक्शा पर बैठे मदरसा के छात्र व अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने सबको रिक्शा से बाहर निकाला। तब तक दो की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने सभी घायलों को नरपतगंज अस्पताल पहुंचाया। 
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें