Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Tejashwi Yadav government bungalow changed again 5 Deshratna Marg snatched now 1 Polo Road new address

तेजस्वी और तेज प्रताप का बड़ा बंगला छिना; सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत नए मंत्रियों को नया पता मिला

नीतीश कुमार की सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को नया सरकारी आवास अलॉट हुआ है। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम को भी नया बंगला मिला है। वहीं नेता विपक्ष तेजस्वी यादव का अब नया पता 1 पोलो रोड हो गया है।

Sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटनाMon, 1 April 2024 07:42 AM
share Share

बिहार में नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को नया बंगला आवंटित हो गया है। इस प्रक्रिया में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव समेत महागठबंधन के कई नेताओं का पुराना और बड़ा बंगला छिन गया है। तेजस्वी यादव को बतौर उप-मुख्यमंत्री मिला 5 देशरत्न मार्ग का बंगला अब डिप्टी सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी को आवंटित हो गया है जबकि तेज प्रताप यादव का 3 स्ट्रैंड रोड वाला सरकारी आवास अब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का नया पता होगा। बिहार में मुख्यमंत्री के लिए 1 अणे मार्ग और उप-मुख्यमंत्री के लिए 5 देशरत्न मार्ग बंगला निर्धारित है जो दोनों आस-पास हैं।

तेजस्वी यादव को बतौर नेता विपक्ष अब 1 पोलो रोड बंगला मिला है जो सीएम हाउस से लगभग डेढ़ किमी दूर है। अब तक यह बंगला विजय सिन्हा के पास था जो उन्हें बतौर नेता विपक्ष मिला था। सरकार की तरफ से जारी आदेश में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी  और विजय सिन्हा के अलावा दूसरे मंत्रियों को भी नया बंगला आवंटित किया गया है। राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को 7 वीरचंद पटेल पथ पर सरकारी आवास आवंटित किया गया है।

नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों का नया पता

सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री-  5 देश रत्न मार्ग
विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री- 3 स्ट्रैंड रोड
प्रेम कुमार, मंत्री-  3 सर्कुलर रोड
मंगल पांडे, मंत्री-  4 टेलर रोड
नितिन नवीन, मंत्री-  3 टेलर रोड
नीतीश मिश्रा, मंत्री-  9 मैंग्लस रोड
दिलीप जायसवाल, मंत्री- 7 वीरचंद पटेल पथ
रेणु देवी, मंत्री- 4 स्टेंड रोड
हरि सहनी, मंत्री- 12/20 गर्दनीबाग
नीरज कुमार सिंंह, मंत्री-  12 नेहरू पथ
जनक राम, मंत्री- 6 पोलो रोड
सुरेंद्र मेहता, मंत्री- 13/20 गर्दनीबाग
केदार प्रसाद गुप्ता, मंत्री- 14/20 गर्दनीबाग
कृष्नंदन पासवान, मंत्री- 16/20 गर्दनीबाद
संतोष कुमार सिंह, मंत्री- 41 हार्डिंग रोड

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें