Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Suicide of a doctor PG student hanged herself from a fan in the girls hostel of Gaya Medical College Bihar

एक डॉक्टर का सुसाइड, गया मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में पंखे से झूल गई पीजी की छात्रा

एमबीबीएस पास आउट डॉक्टर वंदना ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह सोचकर सभी हैरान हैं। मगध मेडिकल थाना की पुलिस जांच में जुटी है। पीजी गर्ल्स हॉस्टल के कैंपस में लगे सीसी फुटेज की जांच चल रही है।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, गयाSun, 28 July 2024 07:29 AM
share Share

बिहार के प्रतिष्ठित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया के पीजी गर्ल्स हॉस्टल में उस समय सनसनी फैल गई जब एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी एक लेडी डॉक्टर ने सुसाइड का मामला सामने आया। रविवार को कमरे में पंखे से झूलता हुआ उसकी डेड बॉडी देखकर छात्राओं में हड़कंप मच गया।  तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।  गया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।  आत्महत्या के कारण को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

सुसाइड करने वाली छात्रा की पहचान डॉक्टर वंदना के रूप में की गई है।  वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी थी और मगध मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग विभाग में इंटर्न कर रही थी थी।  इसके साथ एमबीबीएस पीजी फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही।  डॉक्टर वंदना मुजफ्फरपुर की रहने वाली है जो गया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गायनी विभाग में मरीजों की सेवा करती थी।  पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। 

एमबीबीएस पास आउट डॉक्टर वंदना ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह सोचकर सभी हैरान हैं।  मगध मेडिकल थाना की पुलिस जांच में जुटी है। हॉस्टल के कैंपस में लगे सीसी फुटेज की जांच चल रही है।  पुलिस पीजी हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से घटना के बारे में जानकारी ले रही है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।  मगध मेडिकल थाना के अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।  उन्होंने कहा कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से छानबीन में जुटी है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ज्यादा जानकारी दी जा सकती है। 

पुलिस के साथ साथ कॉलेज प्रशासन भी कांड की जांच कर रहा है। विश्वविद्यालय के सभी बड़े पदाधिकारी घटना के बाद एक्टिव हो गए हैं। हॉस्टल के केयर टेकर और अधीक्षक से जानकारी ली जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि पिछले तीन चार दिनों में डॉ वंदना किन किन लोगों से मिली थी।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें