Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Rohtas Bank Loot robbery case four accused arrested by Bihar Police

रोहतास में बैंक लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बड़े गिरोह का पर्दाफाश

रोहतास जिले में बंधन बैंक और भारत फाइनेंस में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार अपराधी पकड़े गए हैं। पुलिस ने लूट की वारदातों में शामिल बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Jayesh Jetawat वार्ता, रोहतासSun, 12 June 2022 01:40 PM
share Share

बिहार में रोहतास जिले के बक्रिमगंज थाना इलाके में एक निजी फाइनेंस कंपनी और बैंक में हुई लूट के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से दो देसी कट्टा, कुछ रुपये, मोबाइल फोन और बैंक लूट में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल भी बरामद की गई। रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नोखा थाना क्षेत्र के बंधन बैंक और बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के भारत फाइनेंस इनक्लूसन लिमिटेड  कंपनी में हुई लूट की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। इस बीच सूचना मिली कि संझौली  थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी अजय कुमार उर्फ टाइगर एवं दावथ थाना छेत्र के भुंडाडीह निवासी  श्रीकांत यादव बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में छिप कर रह रहे हैं। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों की घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया।
                 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस लूटकांड में चार और बदमाशों के शामिल होने की बात भी स्वाकीरी है। इन दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के आधार परलूट में शामिल एक अन्य अपराधी ओम प्रकाश महतो को दावथ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से लूट के दौरान उपयोग में लाई गई  मोटरसाइकिल , मोबाइल, 13840 रुपये समेत अन्य सामान मिले। 

इसके बाद अभियुक्त राम अवतार यादव उर्फ रोहित के घर पर छापेमारी की गई। मौके पर से दो देसी कट्टा और लूट के उपयोग में लाई गई एक बाइक बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों  की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी ब्रजकिशोर यादव को दावथ थाना के भुंडाडीह से गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह रोहतास, आरा, बक्सर और कैमूर जिले में सक्रिय है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें