Hindi Newsबिहार न्यूज़retired soldier murder in Madhepura shot in temple and mouth

मधेपुरा में मर्डर, सब्जी खरीद घर लौट रहे रिटायर्ड फौजी की हत्या; कनपटी व मुंह में मारी गोली

बिहार के मधेपुरा में घात लगाए अपराधियों ने गुरुवार की रात गोली मार कर पूर्व फौजी की हत्या कर दी। कनपटी और मुंह में गोली लगने से पूर्व फौजी की मौके पर ही मौत हो गई।

हिन्दुस्तान मधेपुराThu, 12 Oct 2023 04:40 PM
share Share

घात लगाए अपराधियों ने गुरुवार की रात गोली मार कर पूर्व फौजी की हत्या कर दी। कनपटी और मुंह में गोली लगने से पूर्व फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। पुरानी रंजिश हत्या का कारण बताया जा रहा है। मृतक लौआलगान पूर्वी पंचायत के ही वार्ड दो का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया गया कि लौआलगान पूर्वी पंचायत के वार्ड दो निवासी स्वर्गीय रामचंद्र यादव का पुत्र सेवानिवृत्त फौजी अवधेश यादव (39) मंगलवार की शाम सब्जी खरीदने के लिए लौआलगान बाजार गया था। वहर सब्जी खरीद कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कन्या प्राथमिक विद्यालय लौआलगान के पास पूर्व से घात लगाए एक बाइक पर सवार तीन हथियार बंद बदमाशों ने रिटायर फौजी पर गोलीबारी शुरू कर दी। मुंह और कनपटी में गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद विद्यालय के पास कुछ देर तक के लिए अफरा- तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रमेश राम ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण रिटायर्ड फौजी की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम में भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें