Hindi Newsबिहार न्यूज़rain in Bihar between From 2 January to 4 January Meteorological Department alert advice to farmers to keep their crops safe

मौसम विभाग ने बिहार में तीन दिन बारिश का अलर्ट निकाला, किसानों को फसल सुरक्षित जगह रख लेने की सलाह

मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में 2 से 4 जनवरी 2024 के दौरान हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है। बारिश से पहले किसानों को खरीफ फसल को सुरक्षित जगहों पर रखने की सलाह दी गई है।

Malay Ojha हिन्दुस्तान, पटनाMon, 25 Dec 2023 02:06 PM
share Share

बिहार में 2 से 4 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। इस दौरान किसानों को भी खुले में रखी गई खरीफ फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने का सुझाव दिया गया है। मौसम विभाग के अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही इसके निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं के संपर्क के प्रभाव से राज्य में 2 से 4 जनवरी तक मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। जिसके परिणाम स्वरूप इस अवधि के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि अपने कटे तथा खुले स्थान में रखे हुए खरीफ फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की व्यवस्था कर लें। ताकि पानी व नमी से फसल का बचाव हो सके।

पटना सहित 14 शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
दिसंबर माह अंतिम पड़ाव पर है। लेकिन लोगों को कोहरा और भीषण ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। 25 दिसंबर को फारबिसगंज शहर में सबसे सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस गया एवं सबौर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 14 शहरों का न्यूनतम और 8 का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। सोमवार को पटना सहित राज्य के 26 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि और 17 शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किया गया। प्रदेश वासियों को दिन में सीधे धूप के नीचे आने पर भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है।

इन शहरों का तापमान रहा सामान्य से अधिक
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 13.1 और औसत अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में औसत से ज्यादा न्यूनतम तापमान पटना, वैशाली, छपरा, गोपालगंज, जीरादेई, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, खगड़िया, शेखपुरा, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और फारबिसगंज में दर्ज किया गया। वहीं औसत से ज्यादा अधिकतम तापमान मोतिहारी, किशनगंज, अररिया, गोपालगंज, शेखपुरा और दरभंगा में रहा।

पटना का अधिकतम गिरा और न्यूनतम बढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना के न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। पटना के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस का वृद्धि और अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें