Hindi Newsबिहार न्यूज़Patna Municipal Corporation vehicle collides with e rickshaw 3 people died injured admitted to hospital

पटना नगर निगम की गाड़ी ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र में नगर निगम की गाड़ी और ई रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटना नगर निगम की गाड़ी ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
Sandeep हिन्दुस्तान, पटना सिटीFri, 5 April 2024 12:40 AM
हमें फॉलो करें

राजधानी पटना के बाइपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर गुरुवार की रात ई-रिक्शा और निगम की कचरा गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ई-रिक्शा सवार सात लोग जख्मी हो गए। वाहनों की टक्कर में घायल यात्रियों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नालंदा की एक युवती शामिल है।

वहीं दुर्घटना में दो निगम कर्मी भी जख्मी बताए जा रहे हैं। गुरुवार की रात करीब दस बजे ई-रिक्शा पर सवार होकर आधा दर्जन से अधिक लोग चौक की ओर आ रहे थे। तभी चौक शिकारपुर से बाईपास की ओर जा रही पटना नगर निगम की गाड़ी जल्ला रोड में टकरा गई। जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। बायपास पुलिस ने घायलों को एनएमसीएच पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान चौक थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में रहने वाले सत्येंद्र राम का बेटा अमन कुमार और नालंदा के नगरनौसा के रहने वाले मनोज कुमार की बेटी काजल कुमारी की मौत हो गई। एनएमसीएच पोस्ट प्रभारी मो कलाम ने बताया कि एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। टक्कर में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। जिसे बाइपास पुलिस ने जब्त कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें