Hindi Newsबिहार न्यूज़Major accident in Bihar 3 killed half a dozen people injured as tractor overturns were returning from Tilak ceremony

बिहार में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 3 की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, तिलक समारोह से लौट रहे थे

आरा जिले के भोजपुर में तिलक समारोह से लौट रहे ट्रैक्टर के पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। और आध दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मुसहर जाति के हैं।

बिहार में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 3 की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, तिलक समारोह से लौट रहे थे
Sandeep लाइव हिन्दुस्तान, आराFri, 19 April 2024 02:26 AM
हमें फॉलो करें

बिहार के आरा जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। जब ट्रैक्टर के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार होकर लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई। जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। और आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। घटना भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर की है। मृतकों की संख्या बढ़ने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। मृतकों में सभी मुसहर जाति के है।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें