Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Mahabodhi Corridor in Bodh Gaya Tourist Hub in Rajgir union budget announcements for Bihar tourism

विष्णुपद और महाबोधि कॉरिडोर, राजगीर में टूरिस्ट हब; केंद्रीय बजट में बिहार पर्यटन के लिए ये ऐलान

बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024 में कई घोषणाएं कीं। गया और नालंदा जिले में पर्यटन सुविधाएं विकसित करने पर खास फोकस रखा गया।

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटनाTue, 23 July 2024 08:42 AM
share Share

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पूर्णकालिक बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न घोषणाएं की हैं। इसके तहत गया में विष्णुपद मंदिर और बोधगया के महाबोधि मंदिर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। साथ ही राजगीर में जैन तीर्थ स्थलों को भी विकसित किया जाएगा। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नालंदा को टूरिस्ट हब के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सहयोग करेगा। राज्य में नए एयरपोर्ट्स खोलने की भी घोषणा केंद्रीय बजट में की गई है। इससे भी बिहार की टूरिज्म इंडस्ट्री को बूम मिलेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में दिए अपने बजट भाषण में बिहार को कई सौगातें दीं। बिहार में एक्सप्रेसवे समेत सड़कों का विशाल जाल बिछाया जाएगा। पटना से पूर्णिया तक, भागलपुर से बक्सर तक और बोधगया से दरभंगा तक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। राज्य के विभिन्न शहरों के बीच की दूरियां भी घट जाएंगी। 

वित्त मंत्री की ये घोषणाएं बिहार के लिए एक बड़ी राहत के रूप में आई हैं। क्योंकि एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बजट से बिहार का बड़ा आर्थिक सहयोग मिलने की उम्मीद लगाई जा रही थी। निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सीधे तौर पर बिहार के लिए 59800 करोड़ रुपये की घोषणाएं कीं। इनमें 26000 करोड़ रुपये सड़क परियोजनाओं में लगाए जाएंगे। जबकि 11400 करोड़ बाढ़ नियंत्रण में खर्च होंगे। मॉनसून सीजन में नेपाल से आने वाली नदियों में बाढ़ उत्तर बिहार की गंभीर समस्या है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें