Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Himanta Biswa Sarma says If PoK to be brought back in India Modi government needs 400 seats

पीओके को भारत में लाना है तो मोदी सरकार को 400 सीटें चाहिए, बिहार में गरजे हिमंत बिस्वा सरमा

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पीओके को भारत में लाना है, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह और काशी विश्वनाथ मंदिर से ज्ञानवापी मस्जिद को हटाना है तो, मोदी को 400 सीटें चाहिए।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, बेगूसरायSat, 11 May 2024 12:19 PM
share Share

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि अगर पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत में लाना है तो लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार को 400 सीटें चाहिए। बिहार के बेगूसराय में बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व जन्म में पाप किए होंगे, इसलिए वे रामलला के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को बेगूसराय जिले के बखरी स्थित शकरपुरा हाईस्कूल ग्राउंड में बीजेपी की चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेगूसराय से सांसद एवं बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह की देखरेख में बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में काम हुआ है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को आखिर 400 सीटें क्यों चाहिए। 

सरमा ने कहा कि पूरे देश में जो काम हुआ है, उसे आगे बढ़ाना है। पीओके को वापस भारत में लाना है, मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि परिसर से ईदगाह को हटाना है, काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बना ज्ञानवापी मस्जिद वहां नहीं रहना चाहिए। इसलिए मोदी सरकार को 400 सीटें चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी बहुत सारे काम करने हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने भाषण में गिरिराज सिंह को वोट देकर जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पूरे देश में 3 करोड़ लोगों को पक्का मकान मिला है। इसके लिए पीएम मोदी के साथ ही गिरिराज सिंह को भी धन्यवाद दिया जाना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें