Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Groom refused to marry a day before wedding bride family reached police station father sent to jail

एक दिन पहले दूल्हे का शादी से इनकार, लड़की वाले पहुंचे थाने; पिता को हो गई जेल

घर में बेटी की शादी की तैयारियां हो चुकी थीं, मेहमान आने लगे, तिलक रस्म भी हो गई, अचानक दूल्हे ने एक दिन पहले शादी से इनकार कर दिया। लड़की की मां थाने पहुंच गई और दूल्हे के पिता को जेल हो गई।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 27 April 2024 04:55 PM
share Share

बिहार के जहानाबाद से चौंकाने वाले मामला सामने आया है। यहां दूल्हे ने एक दिन पहले शादी से इनकार कर दिया तो लड़की के घर वाले थाने पहुंच गए। दुल्हन पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया और दूल्हे के पिता को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया। यह मामला हुलासगंज थाना इलाके के मुरगांव पंचायत स्थित कटौली गांव का है। बताया जा रहा है कि यह शादी चार महीने पहले नवंबर 2023 में तय हो गई थी। 22 अप्रैल को बारात आने वाली थी, लेकिन एक दिन पहले 21 अप्रैल को ही वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पटना सिटी के रहने वाले दिनेश पासवान ने अपनी बेटी की शादी कटौली निवासी बिटानी पासवान के बेटे सुधांशु पासवान से तय की थी। लड़की के घर वालों ने शादी की सारी तैयारियां कर ली थीं। सारे मेहमान आ चुके थे। घर में जश्न का माहौल था। यहां तक कि 18 अप्रैल को तिलक रस्म भी पूरी कर ली गई थी। दोनों पक्षों की सहमति से 22 अप्रैल को लग्न तय किया गया।

सब कुछ ठीक था कि अचानक वर पक्ष ने एक दिन पहले शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के पिता एवं अन्य सगे संबंधियों ने पहले तो लड़के वालों को मनाने की कोशिश की। काफी मान-मनौव्वल और मनुहार के बाद भी जब वे नहीं माने तो दुल्हन की मां गुंजा देवी पुलिस थाने पहुंचीं। उन्होंने वर पक्ष के खिलाफ हुलासगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिटानी पासवान को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें