Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar weather Warning of thunderstorm and lightning in these 15 districts Yellow alert issued by Meteorological Department

Bihar weather: बिहार के इन 15 जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को 15 जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुई वर्षा के कारण मौसम अनुकूल बना है।

Malay Ojha हिन्दुस्तान, पटनाFri, 10 May 2024 04:16 PM
share Share

पटना व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व कुछ स्थानों गरज के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को 15 जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। सूबे में आंधी-पानी की गतिविधियां कमोबेस जारी है। बंगाल की खाड़ी से सिक्किम होते हुए प्रदेश में आ रही नमीयुक्त हवा के कारण शुक्रवार को भी मौसम के मिजाज में नरमी रही। 

आंधी-पानी और वज्रपात का जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। शनिवार को राज्य के उत्तरी भाग में कुछ जगहों पर आंशिक बारिश हो सकती है।

13 मई तक प्रदेश में आंधी-पानी की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुई वर्षा के कारण मौसम अनुकूल बना है। दरभंगा के हायाघाट में सर्वाधिक वर्षा 42.2 मिमी दर्ज की गई। जबकि, अररिया में 33.8 मिमी, बाढ़ में 32.8 मिमी, दरभंगा में 28.3 मिमी, खगड़िया में 24.0 मिमी, पूसा में 17.2 मिमी, भागलपुर में 14.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों को मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। 

पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री पहुंचा
राज्य के 34 शहरों का अधिकतम तापमान शुक्रवार को ऊपर चढ़ा है। पटना के अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। फारबिसगंज को छोड़कर राज्य के सभी शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। तापमान में सर्वाधिक बढ़ोतरी खगड़िया में 9.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें