Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar weather update Meteorological department alert Lightning warning in 33 districts including Patna

Bihar weather update: मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत 33 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया जिलों को छोड़कर राजधानी समेत 33 जिलों में मंगलवार को वज्रपात का अलर्ट है। वहीं राज्य के उत्तरी भागों के कई हिस्सों में आज बारिश हुई।

Malay Ojha हिन्दुस्तान, पटनाMon, 5 Sep 2022 03:08 PM
share Share

बिहार के उत्तरी भागों के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई। हालांकि दक्षिण बिहार सहित राजधानी में मौसम शुष्क रहा। धूप खिली होने के साथ-साथ मौसम में हल्की उमस भी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत 33 जिलों में मंगलवार को मेघ गर्जन, वज्रपात का अलर्ट है। 

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया जिलों को छोड़कर राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन व वज्रपात की आशंका है। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। 

किशनगंज जिले के चरघढ़िया में 92.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। फिलहाल मानसून ट्रफ गंगानगर, नरनौल, गोरखपुर, दरभंगा, जलपाईगुड़ी होते हुए पूर्व दिशा की ओर नागालैंड तक होकर गुजर रही है। इससे दरभंगा व उतरी बिहार के कुछेक जिलों में बारिश भी हो सकती है। सोमवार को राजधानी के अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का गर्म शहर रहा। 

इन जिलों में दर्ज की गई वर्षा

किशनगंज जिले के चरघढ़िया में 92.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी। जोकिहाट में 72.2, पूर्णिया में 66.2, डुमरी में 53.2, कुमारखंड में 53.2, ललबेगियाघाट में 51.0, झंझारपुर में 43.5, रोसड़ा में 43.0, अमौर में 38.2, त्रिवेणी में 30.6, महुआ में 30.4, मोहिनया 27.2, गोरौल में 26.4, मीनापुर में 26.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

प्रमुख शहरों का तापमान

पटना    33.6
गया     33.6
भागलपुर  35.6
औरंगाबाद   33.9
मुजफ्फरपुर  31.4

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें