Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar weather Chances of rain again in Bihar Meteorological Department given date

Bihar weather: बिहार में फिर से बीच बारिश के आसर, मौसम विभाग ने बता दी तारीख

2 से 4 मार्च के बीच राजधानी सहित पूरे बिहार में इसका फैलाव होगा। इस कारण ज्यादातर शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के आसार बन रहे हैं। मंगलवार को कैमूर, बक्सर, रोहतास में बारिश हो सकती है।

हिन्दुस्तान पटनाMon, 26 Feb 2024 05:07 PM
share Share

बिहार में एक बार फिर 2 से 4 मार्च के बीच बारिश होने आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसका प्रभाव 1 मार्च से बिहार के पश्चिमी हिस्से में बादल के तौर पर दिखाना शुरू हो जाएगा। वहीं 2 से 4 मार्च के बीच राजधानी सहित पूरे बिहार में इसका फैलाव होगा। इस कारण ज्यादातर शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं मंगलवार को कैमूर, बक्सर, रोहतास और भोजपुर के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

आसमान साफ होते ही अधिकतम पारा चढ़ेगा
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की शाम से आसमान साफ होने के आसार हैं। इस कारण धूप में तेजी आएगी। इस कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव होने के कारण पुनः अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। गौरतलब है की पिछले कई दिनों से पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल होने के कारण अधिकतम पारा में तेजी से गिरावट हुई थी।

19 शहरों का न्यूनतम पारा गिरा, 21 का अधिकतम चढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना सहित प्रदेश के 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 21 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला किशनगंज और 28.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला वैशाली रहा। वहीं पटना के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.7 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें