Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Administrative Service 54 officers Promotion became IAS See full list

बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का प्रमोशन, बने आईएएस; देखें पूरी लिस्ट

बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 54 पदाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नत किए गए हैं। पहली बार तीन वर्षों की रिक्ति पर एक साथ बड़ी संख्या में आईएएस में प्रोन्नति दी गई है।

Malay Ojha हिन्दुस्तान, पटनाTue, 12 Dec 2023 06:28 PM
share Share

बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 54 पदाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नत किए गए हैं। पहली बार तीन वर्षों की रिक्ति पर एक साथ बड़ी संख्या में आईएएस में प्रोन्नति दी गई है। इससे राज्य में आईएएस अधिकारियों की कमी काफी हद तक दूर होगी। भारत सरकार के केंद्रीय कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की। इनमें मुख्यमंत्री के आप्त सचिव मकसूद आलम एवं तीन मंत्रियों मदन सहनी के आप्त सचिव व बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री विजय कुमार चौधरी के आप्त सचिव नवीन एवं खान एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव के आप्त सचिव शिव कुमार शैव शामिल हैं। 

केंद्रीय कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 बैच में 26, वर्ष 2021 बैच में 21 एवं वर्ष 2022 बैच में 8 आईएएस पद पर प्रोन्नति प्रदान किया गया है। इन तीनों वर्षों की रिक्तियों के तहत बिहार प्रशासनिक सेवा के 60 पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी जानी थी। किंतु छह पदों के लिए योग्य पाए गए पदाधिकारियों पर विभागीय आरोप होने के कारण फिलहाल उन्हें प्रोन्नति नहीं प्रदान किया गया है। 

केंद्रीय कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय के अनुसार सुशील कुमार, किशोरी चौधरी, पुरुषोत्तम पासवान, उज्ज्वल कुमार सिंह, विनय कुमार राय, नरेश झा, रजनीकांत, संजय कुमार, शशांक शेखर सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, निर्मल कुमार, शिव कुमार शैव, धीरेंद्र पासवान, अरविंद मंडल, अनिल चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, ब्रजेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, विभूति रंजन चौधरी, नवीन, जय प्रकाश सिंह, आलोक कुमार, मकसूद आलम, अनिमेश पांडेय एवं सत्य प्रकाश शर्मा को प्रोन्नति के बाद वर्ष 2020 बैच आवंटित किया गया है।

वहीं उपेंद्र प्रसाद, अरुणाभ चंद्र वर्मा, गीता सिंह, अरुण कुमार झा, संजय कुमार, नंदकिशोर शाह, निशिथ वर्मा, सुधांशु कुमार सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वैद्यनंद सिंह, शैलेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार-1, पवन कुमार सिन्हा, महावीर प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार, इबरार आलम एवं अंजुला प्रसाद को वर्ष 2021 बैच आवंटित किया गया है।

इसके अलावा संजय कुमार, संगीता सिंह, अनिल कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार, गौतम पासवान, रंजीत कुमार, कल्पना कुमारी एवं प्रवीण कुमार को प्रोन्नति के बाद वर्ष 2022 बैच आवंटित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें