Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Administrative Service 33 officers Transfer Amanpreet Singh will be SDO of Paliganj See full list

बिहार प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों का ट्रांसफर, अमनप्रीत सिंह होंगे पालीगंज के एसडीओ; देखें पूरी लिस्ट

बिहार प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इनमें 18 अनुमंडल में नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और दो जिलों में उप विकास आयुक्त (डीडीसी)की तैनाती गयी है।

Malay Ojha हिन्दुस्तान, पटनाMon, 4 March 2024 03:52 PM
share Share

बिहार प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इनमें 18 अनुमंडल में नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और दो जिलों में उप विकास आयुक्त (डीडीसी)की तैनाती गयी है। धनंजय कुमार को जहानाबाद और ज्ञान प्रकाश को कैमूर का उप विकास आयुक्त (डीडीसी)-सह-सीइओ जिला परिषद की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं, पटना के पालीगंज के अनुमंडलाधिकारी अमनप्रीत सिंह को बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गयी। 

विभाग के अनुसार अनिल कुमार को पीरो, विकास कुमार को जहानाबाद, अनिल कुमार को महराजगंज, अविनाश कुणाल को शिवहर, विकास पांडेय को शाहपुर पटौरी, अमित कुमार पटेल को मसौढ़ी, राहुल सिन्हा को शेखपुरा, चंद्र किशोर सिंह को बनमनखी, अनिकेत कुमार को अररिया,  प्रमोद कुमार को मझौल, शिवानी शुभम को चकिया, ललित राही को बेलसंड, राकेश कुमार को डुमरांव, संतन कुमार सिंह को औरंगाबाद, अविनाश कुमार को बांका, संतोष कुमार को मधेपुरा और सुनंदा कुमारी को गोगरी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें