Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Before the results Upendra Kushwaha accepted defeat on Karakat seat Accepted the public order by making an emotional post

नतीजे से पहले काराकाट सीट पर उपेंद्र कुशवाहा ने मानी हार; भावुक पोस्ट कर जनता का आदेश स्वीकारा

काराकाट लोकसभा सीट के नतीजे के ऐलान के पहले ही एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने हार स्वीकार कर ली है। और एक भावुक पोस्ट कर जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

Sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटनाTue, 4 June 2024 01:33 PM
share Share

काराकाट लोकसभा सीट के नतीजे घोषित होने से पहले ही एनडीए समर्थित आरएलएम प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने हार स्वीकर कर ली है। और एक भावुक पोस्ट कर जनता के निर्णय को स्वीकारा है। काराकाट सीट पर उपेंद्र कुशवाहा का मुकाबला माले के राजाराम सिंह और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से है। मतगणना में कुशवाहा तीसरे नंबर पर हैं। और माले के राजाराम सिंह करीब एक लाख वोटो की बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं पवन सिंह दूसरे नंबर पर है।

उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं। संघर्ष पथ पर जो मिला, यह भी सही, वह भी सही। जनता का निर्णय सर आंखों पर। चुनाव में दिन-रात एक कर मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति ह्रदय से आभार।

आपको बता दें काराकाट की सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। और एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में थे। कुशवाहा के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने चुनावी रैली की थी। इस सीट पर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की एंट्री से मुकाबला और रोचक हो गया था। और चर्चा भी इन्ही दो नामों की थी। लेकिन लगता है बाजी माले के राजाराम सिंह मारते दिख रहे हैं। और काराकाट सीट पर करीब एक लाख वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

अभी तक की मतगणना में माले के राजाराम सिंह 362152 वोट मिले हैं। तो पवन सिंह 257961 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। और 243304 वोटों के साथ उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर। शायद इसी के चलते उपेंद्र कुशवाहा ने नतीजों के ऐलान से पहले ही हार स्वीकार कर ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें