शहर में रुपये के लेनदेन में युवक को मारी गोली, घायल
सीवान के सोनार टोली में एक युवक ने रुपये के लेनदेन को लेकर दूसरे युवक को गोली मार दी। घायल शुभम सोनी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर पटना रेफर किया गया। आरोपी पीयूष सोनी फरार है, और पुलिस उसकी...

सीवान, नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के सोनार टोली में रविवार रात करीब 9.30 बजे रुपये के लेनदेन में युवक ने एक दूसरे युवक को गोली मार दी। घायल युवक स्थानीय निवासी सहदेव साह के पुत्र शुभम सोनी है। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि शुभम सोनी और स्थानीय निवासी पीयूष सोनी के बीच रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी और देखते ही देखते हाथापाई में बदल गयी। जबतक कोई कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही पीयूष से अपने पास रखे हथियार से गोली दाग दी।
इस घटना में शुभम के चेहरे के पास से होते हुए एक गोली गुजर गयी जबकि दूसरी गोली इसके कंधे के समीप जा लगी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल हो इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल का इलाज किया। बाद में बेहतर इलाज के लिए घायल को पटना के लिए रेफर कर दिया। लोगों में है दहशत का माहौल बताया जाता है कि घटना के बाद नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बताया कि आरोपी पीयूष सोनी मौके से फरार हो गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। फर्द बयान के आधार पर दर्ज किया एफआईआर पुलिस ने बताया कि घायल के फर्द बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पीयूष सोनी को आरोपित बनाया गया है। पुलिस इस मामले में और भी जानकारी जुटा रही है। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी का भी दावा किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।