बथनाहा बीपीआरओ को मिला बीईओ का अतिरिक्त प्रभार
बथनाहा में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रामचंद्र यादव को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। इस अवसर पर शिक्षकों में खुशी की लहर है। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने उनका...

बथनाहा। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रामचंद्र यादव को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जिससे प्रखंड में पदस्थापित शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विदित हो कि बीते कई वर्षों से डीपीओ सीतामढ़ी सुभाष कुमार प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के भी चार्ज में थे। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ बथनाहा द्वारा प्रखंड संसाधन केंद्र बथनाहा पर नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामचंद्र यादव को चादर एवं पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामचंद्र यादव ने पदभार ग्रहण उपरांत कहा कि हमारी प्राथमिकता शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की है। स्वागत करने वालों में संघ के जिला उपाध्यक्ष रामबाबू ठाकुर, अध्यक्ष राम औतार सहनी, प्रखंड सचिव मो कमरुद्दीन नदाफ, विनय कुमार, हरिश्चंद्र कुमार, रामबाबू सिंह, रामगोपाल कुमार सहित दर्जनों शिक्षक शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।