रेलवे स्टेशन पर डस्टबिन के उपयोग को लेकर किया जागरूक
पेज पांचपेज पांच डेहरी, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व डीडीयू मंडल द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत रविवार को रेलवे स्टेशन पर डस्टबिन के सही उपयोग करने की जानकारी यात्रियों को दी...

डेहरी, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व डीडीयू मंडल द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत रविवार को रेलवे स्टेशन पर डस्टबिन के सही उपयोग करने की जानकारी यात्रियों को दी गई। जागरूकता अभियान में विद्यालय के छात्र और रेलकर्मी शामिल थे। दूसरे चरण अंतर्गत 25 मई को शुरू हुई जागरूकता अभियान 27 मई तक चलेगी। इस दौरान यात्रियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। स्टेशनों पर गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन की उपलब्धता रेलवे स्टेशन पर कराई गई। ताकि कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को प्रोत्साहन मिल सके। इन डस्टबिनों के सही उपयोग के लिए यात्रियों और कर्मियों को जागरूक किया गया।
वहीं गैर प्लास्टिक इको-फ्रेंडली कटलरी के उपयोग के बारे में यात्रियों को जानकारी दी गई। यात्रियों को प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। खानपान इकाइयों पर प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल कटलरी के उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। रेलवे कर्मचारियों को जैविक और अजैविक कचरे के पृथक्करण व प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने को लेकर कहा गया। 22 मई से शुरू हुए अभियान का समापन पांच जून को होगा। इस दौरान चरणवार गतिविधियां आयोजित होंगी। फोटो नंबर- 16 कैप्शन-स्टेशन पर डस्टबिन के उपयोग की जानकारी देते रेलकर्मी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।