Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरWeather Update Heat Wave Strikes Samastipur Amid Weak Monsoon

मानसून कमजोर, आश्विन में भी जेठ जैसी गर्मी

समस्तीपुर में मानसून कमजोर होने से लोग चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं। तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम में तेजी से परिवर्तन और उमस से बुखार, सिर दर्द, और अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 19 Sep 2024 05:07 PM
share Share

समस्तीपुर, नगर संवाददाता। मानसून कमजोर होने से जिले में छिटपुट बारिश हो रही है। आश्विन के महीने में जेठ-बैशाख जैसी चिलचिलाती धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। विगत चार दिनों से जिले का तापमान लगातार चढ़ रहा है। गुरुवार सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप रही। सुबह के 11 बजे जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा यानी 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि आर्द्रता 89 फीसदी रही। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम तल्ख बना रहा रहेगा। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई गई है। विगत एक पखवारे से जिले में छिटपुट बारिश हो रही है। अगस्त माह का सामान्य वर्षापात 310.3 मिलीमीटर है। इस माह में अब तक कुल 186 मिलीमीटर ही बारिश हुई है।

बढ़ रही मौसम जनित बीमारी से परेशानियां

तापमान में लगातार हो रहे परिवर्तन और उमस भरी गर्मी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। हर परिवार में एक दो लोग मौसम जनित बीमारी से परेशान हैं। सदर अस्पताल के डॉ. नागमणि ने बताया कि अभी सबसे अधिक बुखार, सिर दर्द, लूज मोशन, त्वचा रोग और लो बीपी से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार कमजोरी और बीपी लो होने के मामले भी आ रहे हैं। ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में नमक की कमी हो जाती है। ऐसे में बचाव के लिए ओआरएस के घोल का सेवन मरीजों के लिए जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें