Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरSurprise Inspection of Samastipur Jails by Officials No Contraband Found

समस्तीपुर में जेलों में औचक जांच से मचा हड़कंप

समस्तीपुर में गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने मंडल कारा, रोसड़ा और दलसिंहसराय उप कारा का औचक निरीक्षण किया। पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने वार्डों की तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 19 Sep 2024 04:59 PM
share Share

समस्तीपुर, हिटी। अधिकारियों की टीम ने गुरुवार सुबह समस्तीपुर मंडल कारा के अलावा रोसड़ा और दलसिंहसराय उप कारा का औचक निरीक्षण किया। अचानक कारा में पुलिस बल के साथ अधिलारियों की टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। हालाकिं जांच में कोई आपत्तिजनक सामग्री नही मिली। जानकारी के अनुसार, डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में सुबह अधिकारियों की टीम मंडल कारा पहुंची और वार्डों की तलाशी शुरू कर दी। हालांकि टीम को कोई आपत्तिजनक सामग्री नही मिली। इस संबंध में सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि वार्डों की तलाशी के साथ डीएम व एसपी ने साफ सफाई, अस्पताल की व्यवस्था, खाने की व्यवस्था का भी जायजा लिया और सर्कारबके गाइडलाइन के अनुसार कारा में सभी व्यवस्था करने का कारा के अधिकारियों को निर्देश दिया। इधर दलसिंहसराय उप कारा का एसडीओ प्रियंका कुमारी और एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। यहां भी टीम को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। रोसड़ा उप कारा का भी अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें