Massive Fire in Sarairanjan Due to Short Circuit Destroys Over 15 Houses बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग,डेढ़ दर्जन घर जले, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsMassive Fire in Sarairanjan Due to Short Circuit Destroys Over 15 Houses

बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग,डेढ़ दर्जन घर जले

सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड 7 नोनिया टोल पोखर पर शुक्रवार को बिजली के शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। अनुमान है कि डेढ़ दर्जन से अधिक घर जल गए। पीड़ितों में कई महतो परिवार शामिल हैं। दमकल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 10 May 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग,डेढ़ दर्जन घर जले

सरायरंजन, निज संवाददाता। सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड 7 नोनिया टोल पोखर पर शुक्रवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इसमें लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक घर जलने का अनुमान लगाया गया है। पीड़ित लोगों में चंद्रशेखर महतो, नंदलाल महतो, पप्पू महतो, धनराज महतो, जामुन महतो, महेश महतो, शंभू महतो, बबलू महतो, प्रमोद महतो, देवेंद्र महतो, राजकुमार महतो, जवाहर महतो, शशि महतो, राहुल महतो के नाम सामिल हैं। इस बाबत लोगों ने बताया की एक घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास के घरों को अपनी आगोश में लिया।

अगलगी से घर में रखे सामान के अलावा बांसबाड़ी, ताड़ का पेड़, खजुर का पेड़ आदि भी जल गया। सूचना पर दमकल की गाड़ी से पहुंचे कर्मी व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबु पाया गया। इसकी सूचना सीओ व अन्य अधिकारियों को भी दे दी गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।