Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरFour Women Arrested for Stealing Liquor from Kalyanpur Police Station

थाने से शराब चुराने में 4 महिलाएं धराइ

कल्याणपुर थाने के मालखाने से शराब चुराने के आरोप में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाएं मौका देखकर थाने में घुस गईं और शराब की बोतलें चुरा लीं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि दो...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरWed, 18 Sep 2024 06:37 PM
share Share

कल्याणपुर (समस्तीपुर), एसं। कल्याणपुर थाने के मालखाने से शराब चुराने के आरोप में पुलिस ने कचरा चुननेवाली चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। दो महिलाएं भागने में सफल रहीं। घटना मंगलवार की है। पुलिस के अनुसार, कचरा चुननेवाली महिलाएं मौका देखकर थाने में घुस गईं। इस दौरान मालखाने में जब्त शराब की बोतलें चुरा लीं। नजर पड़ने पर एक पुलिसकर्मी ने खदेड़कर चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मालखाने से चुरायी गयी शराब की बातलें भी बरामद कर ली। गिरफ्तार महिलाओं में समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पेठियागाछी के वार्ड 3 निवासी ननकी राय की पत्नी रूपा देवी, रामचंद्र राय की पत्नी सीता देवी, मो. शमशेर की पत्नी जीनत परवीन एवं अशोक शाह की पत्नी शनिचरी देवी शामिल हैं। शराब चुराने के बाद महिलाओं ने थाने के पीछे स्थित गाछी में थाने की बाउंड़्री के पास पत्तों की ओट में छुपा रखी थी। डीएसपी व थानाध्यक्ष विकास केशव ने बताया कि कचरा चुनने वाली महिलाओं ने 16 लीटर शराब चुरायी थी, जिसे बरामद कर ली गई है। चोरी में शामिल अन्य महिलाओं की पहचान की जा रही है। सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। कचरा चुनने वाली महिलाओं ने कल्याणपुर थाने की पीछे की बाउंड्री पर गिरे पेड़ के सहारे थाना परिसर में प्रवेश किया। मालखाने की खिड़की से शराब की बोतलें चुरायीं। कुछ महिलाएं खिड़की से शराब की बोतल निकालने में लगी थी जबकि कुछ उसे बाउंड़्री के पार पहुंचा रही थीं। वहीं बाउंड्री के पार खड़ी महिलाएं उसे छुपाने में लगी थीं। नजर पड़ने पर पुलिसकर्मी मालखाने के पीछे पहुंचे। पुलिसकर्मियों को आते देख महिलाएं भागने लगीं। इसके बाद पुलिस ने खदेड़कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। दो महिलाएं भाग निकलीं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें