Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरFlood Prevention Efforts Intensify as Ganga Water Levels Rise in Mohanpur

रसलपुर बंडाल पर पानी का दबाव बढ़ा

मोहनपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ कटाव-निरोधी बंडाल और तटबंध पर दबाव बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंता रात-दिन बंडाल को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। जहां पानी रिसने की स्थिति...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 19 Sep 2024 05:12 PM
share Share

मोहनपुर, निज संवाददाता। गंगा में जैसे-जैसे जलस्तर चढ़ रहा है, वैसे-वैस कटाव-निरोधी बंडाल व तटबंध पर दबाव बढ़ता जा रहा है। पानी किनारे तक लबालब भरा हुआ है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के लगभग बीस अधीक्षण अभियंता से लेकर कनीय अभियंता कैंप कर रहे हैं। वे रात-दिन बंडाल व तटबंध को बचाने में लगे हुए हैं। जहां कहीं भी पानी रिसने की स्थिति आती है, बालू भरी बोरियों तथा पत्थरों की मदद से उसे रोकने की कोशिश में लग जाते हैं। बंडाल पर जेनरेटर की मदद से प्रकाश की व्यवस्था की गयी है और जगह-जगह कर्मियों को नियुक्त किया गया है। गुरुवार को आपदा एसडीएम, डीसीएलआर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, एसडीएम आदि के साथ डीएम रौशन कुशवाहा ने रसलपुर पहुंचकर बंडाल व तटबंध का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें