Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरFlood Crisis in Mohanpur MLA Rajesh Kumar Singh Seeks Assistance from Bihar Disaster Minister

अपदा मंत्री को विधायक ने दी बाढ़ की जानकारी

मोहनपुर के विधायक राजेश कुमार सिंह ने पटना में आपदा मंत्री संतोष कुमार सुमन से मिलकर क्षेत्र में आई बाढ़ की समस्या बताई और क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने का आग्रह किया। मंत्री ने प्रभावित लोगों की मदद...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 19 Sep 2024 05:17 PM
share Share

मोहनपुर। मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कुमार सिंह गुरुवार को पटना में आपदा मंत्री संतोष कुमार सुमन से मिलकर क्षेत्र में आई बाढ़ की विभीषिका से अवगत कराया। इसके साथ ही क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने का आग्रह किया। इस पर मंत्री जी ने उवरीय पदाधिकारी से बात कर हर संभव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मदद करने का आश्वासन दिया। इधर स्थानीय सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय के प्रतिनिधि क्रांति यादव व शिवकुमार सिंह ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें