Weekly Special Train from Saharsa to New Delhi Schedule and Route Details सहरसा-दिल्ली समर स्पेशल 21 से, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsWeekly Special Train from Saharsa to New Delhi Schedule and Route Details

सहरसा-दिल्ली समर स्पेशल 21 से

सहरसा से नई दिल्ली के लिए वी वीकली स्पेशल ट्रेन 21 मई से 12 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन बुध और शनिवार को सहरसा से रात 9.40 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSat, 17 May 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
सहरसा-दिल्ली समर स्पेशल  21 से

सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा से नई दिल्ली के लिए वी वीकली स्पेशल ट्रेन(04057) 21 मई से 12 जुलाई तक 16 ट्रिप चलेगी। वहीं नई दिल्ली से सहरसा के लिए 20 मई से 11 जुलाई तक 16 ट्रिप चलेगी। ट्रेन सहरसा से बुध, शनिवार और नई दिल्ली से मंगल, शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन सहरसा स्टेशन से रात 9.40 बजे खुलेगी और अगले दिन देर रात 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं नई दिल्ली से रात 7.30 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 7.50 बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज के रास्ते नई दिल्ली को जाएगी व आएगी।

24 कोच वाली आरक्षित व अनारक्षित ट्रेन के चलने से यात्रियों का सफर आसान होगा। ललितग्राम-सहरसा डेमू पैसेंजर का समय 19 से बदलेगा: ट्रेन 75205 ललितग्राम-सहरसा डेमू पैसेंजर का समय 19 मई से बदल जाएगा। ट्रेन ललितग्राम से रात 7.25 बजे की बजाय बजाय शाम 6.15 बजे खुलेगी। 6.23 में प्रतापगंज, 6.50 में राघोपुर, 7.05 में सरायगढ़, 8.10 में थरबिटिया, 9.10 में सुपौल और देर रात 10.45 बजे सहरसा पहुंचेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।