Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Road accident in Araria Bihar to death of uncle and nephew

बिहार के अररिया में रफ्तार का कहर, चाचा-भतीजा की मौत से पसरा मातम, कैसे हुआ हादसा?

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय मो. सोबराती और उसका 18 वर्षीय भतीजा मो साजिद के रूप में की गयी है। इस हादसे से उनके परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में भी मातम का माहौल छा गया है। पुलिस इस घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, अररियाSun, 15 Sep 2024 03:57 AM
share Share

बिहार के अररिया में चाचा भतीजा पर रफ्तार का कहर टूटा। सड़क हादसे में दोने की मौत हो गई। अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर कुसियारगांव बालु चौक के पास शनिवार की दोपहर को तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी जिससे बाइक पर सवार चाचा-भतीजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय मो. सोबराती और उसका 18 वर्षीय भतीजा मो साजिद के रूप में की गयी है। इस हादसे से उनके परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में भी मातम का माहौल छा गया है। पुलिस इस घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक चाचा भतीजा दोनों दोनों जोकीहाट की भंसिया पंचायत के मझियाली गांव स्थित वार्ड-14 के रहने वाले थे। सोबराती राजमिस्त्री था जबकि साजिद उसके साथ मजदूरी करता था। दोनों कुसियारगांव से अपने घर लौट रहे थे। बालू चौक के पास कार ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने कार को पकड़ लिया। कार चालक भागने में सफल रहा। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक ने भतीजे साजिद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सोबराती को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पूर्णिया ले जाने के दौरान सोबराती की भी मौत हो गई।

ये भी पढ़े:ट्यूशन से लौट रहे बच्चे की एक्सीडेंट में मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक फूंका

स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पहले शव को वापस अररिया सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल पहुंची नगर थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और जन प्रतिनिधियों ने दोनों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस को आशंका है मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन या कोई अन्य गतिविधि हो सकती है। इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें