Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़RLJP President Pashupati Paras meets Home Minister Amit Shah The meeting lasted for about half an hour

गृहमंत्री अमित शाह से मिले रालोजपा अध्यक्ष पशुपति पारस; करीब आधे घंटे चली बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से रोलाजपा के अध्यक्ष पशुपति पारस ने आज उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। ये बैठक आधे घंटे से ज्यादा चली। जिसमें राजनीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटनाMon, 26 Aug 2024 03:34 PM
share Share

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान मौजूद थे। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि आधे घंटे से ज्यादा चली मुलाकात में बिहार की राजनीति एवं अन्य मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। आपको बता दें लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे में रालोजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। जिसके चलते उन्होने केंद्रीय मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि एनडीए शामिल रहे थे। वहीं चिराग पासवान की लोजपा (आर) को सीट बंटवारे में पांच सीटें मिली थीं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें