Hindi Newsबिहार न्यूज़retired DSP son shot himself In Patna bihar suicide note will solve mystery of suicide dispute with wife

पटना में रिटायर्ड डीएसपी के बेटे ने सिर में गोली मारी, सुसाइड नोट से खुलेगी आत्महत्या की गुत्थी; पत्नी से था विवाद

नीरज शराब पीने का आदि था और कोई काम नहीं करता था। उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें नीरज ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 26 April 2025 12:23 PM
share Share
Follow Us on
पटना में रिटायर्ड डीएसपी के बेटे ने सिर में गोली मारी, सुसाइड नोट से खुलेगी आत्महत्या की गुत्थी; पत्नी से था विवाद

बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना है जहां एक युवक ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक रिटार्ड डीएसपी का बेटा था। कोतवाली थाना क्षेत्र के बंदर बगीचा स्थित कौशल्या अपार्टमेंट में शुक्रवार की देर रात की घटना है। मृतक की पहचान नीरज कुमार (40) के रूप में की गयी है। मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की बात बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नीरज शराब पीने का आदि था और कोई काम नहीं करता था। उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें नीरज ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है तो अपार्टमेंट में भी हलचल मची है। पुलिस छानबीन में जुटी है। आत्महत्या को लेकर परिजनों की ओर से कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें:इधर जयमाल, उधर दनादन फायरिंग; गोली लगने से बच्ची की मौत से शादी में मातम

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने सुसाइड नोट में कई अहम बातें लिखा है जिनका पुलिस अध्ययन कर रही है। हालांकि, सुसाइड नोट को सार्वजनिक अभी तक नहीं किया गया है। मृतक के परिजनों से भी पुलिस बातचीत कर रही है। फिलहाल डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।अपार्टमेंट के लोगों से जानकारी मिल रही है कि पत्नी से विवाद को लेकर नीरज कुमार तनाव में रहता था।

ये भी पढ़ें:दोस्त की बीवी से रिश्ता जानलेवा बना, शादी से पहले निकला जनाजा

शुक्रवार की देर रात नीरज ने खुद को देसी कट्टे से अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो उसके शव बेड पर पड़ा था और सिर से खून निकल रहा था। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने बताया कि नीरज बेरोजगार था और पैसों के लिए अपने परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता था। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें