Hindi Newsबिहार न्यूज़Reinstatement of engineers in road construction department soon Announcement of Deputy CM Vijay Sinha

पथ निर्माण विभाग में खाली पड़े इंजीनियरों के पद जल्द भरे जाएंगे; डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान

पथ निर्माण विभाग में खाली पड़े इंजीनियरों को पद जल्द भरे जाएंगे। जिसका ऐलान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया। उन्होने कहा अधीक्षण अभियंता के 8 पद, कार्यपालक अभियंता के 105 पद खाली हैं। सभी डिविजन में मुख्य अभियंता का दायित्व सबसे अहम है।

sandeep लाइव हिन्दुस्तानSun, 9 Feb 2025 08:11 PM
share Share
Follow Us on
पथ निर्माण विभाग में खाली पड़े इंजीनियरों के पद जल्द भरे जाएंगे; डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान

उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि विभाग में इंजीनियरों के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के अंतर्गत मुख्य अभियंता के 18 स्वीकृत पद हैं। इनमें आठ पद रिक्त हैं। कुछ पदाधिकारी अतिरिक्त प्रभार में भी हैं। अधीक्षण अभियंता के स्वीकृत 71 पदों के विरुद्ध 18 पद रिक्त हैं। कार्यपालक अभियंता के स्वीकृत 273 पदों के विरुद्ध 105 पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय समीक्षा क्रम में यह बात स्पष्ट हुई है कि विगत दो-तीन महीने में वरीय पदों पर कार्यरत कई पदाधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे विभागीय कार्य की गति प्रभावित हो रही है।

डिप्टी सीएम ने अपर मुख्य सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्य अभियंता के सभी पदों पर शीघ्र पदस्थापन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वैसे पदाधिकारी जो मुख्य अभिंयता के पद पर पदस्थापन की अर्हता रखते हैं, उन्हें वेतनमान सहित उच्चतर पद का प्रभार दिया जाए, अन्यथा अपने ही वेतनमान में कार्यरत अधीक्षण अभियंताओं को मुख्य अभियंता पद के प्रभार दिया जाय, ताकि मुख्य अभियंता के सभी पद पर पदाधिकारी कार्यरत हों।

ये भी पढ़ें:डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने महाकुंभ में किया स्नान, बोले- मोदी, योगी का आभार
ये भी पढ़ें:कलाकारों पर नीतीश सरकार मेहरबान, ग्रेडिंग कर ट्रेनिंग और काम मिलेगा

उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि विभाग में इंजीनियरों के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के अंतर्गत मुख्य अभियंता के 18 स्वीकृत पद हैं। इनमें आठ पद रिक्त हैं। कुछ पदाधिकारी अतिरिक्त प्रभार में भी हैं। अधीक्षण अभियंता के स्वीकृत 71 पदों के विरुद्ध 18 पद रिक्त हैं। कार्यपालक अभियंता के स्वीकृत 273 पदों के विरुद्ध 105 पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय समीक्षा क्रम में यह बात स्पष्ट हुई है कि विगत दो-तीन महीने में वरीय पदों पर कार्यरत कई पदाधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे विभागीय कार्य की गति प्रभावित हो रही है।

डिप्टी सीएम ने अपर मुख्य सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्य अभियंता के सभी पदों पर शीघ्र पदस्थापन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वैसे पदाधिकारी जो मुख्य अभिंयता के पद पर पदस्थापन की अर्हता रखते हैं, उन्हें वेतनमान सहित उच्चतर पद का प्रभार दिया जाए, अन्यथा अपने ही वेतनमान में कार्यरत अधीक्षण अभियंताओं को मुख्य अभियंता पद के प्रभार दिया जाय, ताकि मुख्य अभियंता के सभी पद पर पदाधिकारी कार्यरत हों।

|#+|

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी डिविजन में मुख्य अभियंता का दायित्व सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यों के त्वरित गति से निष्पादन के लिए इन पदों का शीघ्र भरा जाना आवश्यक है। गैर संवर्गीय पदों पर पदस्थापित पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। बहुत सारे पदाधिकारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड और बिहार राज्य पथ विकास निगम में कई वर्षों से पदस्थापित हैं। उनके कार्यों की भी समीक्षा की जा रही है।

कनीय अभियंता के पदों पर एक साथ लगभग 500 नियुक्तियां हुई हैं। इससे विभाग की कार्य क्षमता बढ़ेगी। सहायक अभियंता के रिक्त पदों पर भी शीघ्र नियुक्ति के लिए विभाग कार्रवाई कर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी विभागों में नियुक्तियां हो रही हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें