Hindi Newsबिहार न्यूज़Raid in Arwal red light area police took 20 boys girls to Station

अरवल के रेड लाइट एरिया में पड़ा छापा, 20 लड़के-लड़कियों को थाने ले गई पुलिस

अरवल के रेड लाइट एरिया में दोपहर को अचानक पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंच गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम 20 लड़के-लड़कियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, अरवलWed, 19 Feb 2025 08:29 PM
share Share
Follow Us on
अरवल के रेड लाइट एरिया में पड़ा छापा, 20 लड़के-लड़कियों को थाने ले गई पुलिस

बिहार के अरवल स्थित रेड लाइट एरिया में गुरुवार को अचानक पुलिस टीम ने छापेमारी कर दी। इस दौरान पुलिस ने 10 महिलाओं सहित 20 लोगों को पकड़ा है। इसमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। पकड़ी गए लड़कियों को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेड लाइट एरिया के एक-एक घर की तलाशी ली। अचानक हुई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया।

रेड लाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों से जबरदस्ती देह व्यापार कराए जाने की गुप्त सूचना पर बिहार पुलिस मुख्यालय कमजोर वर्ग के डीएसपी देव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने एनजीओ के सदस्यों के साथ बुधवार को रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। पुलिस ने रेड लाइट में करीब चार घंटे तक गहन छापेमारी की। दोपहर करीब एक बजे से छापेमारी शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चली। छापेमारी के दौरान विशेष आपत्तिजनक स्थिति में दो लड़के एवं दो लड़कियों पाया गया। वहीं कई घरों से भारी मात्रा में कंडोम भी बरामद किए गए।

पटना से आई छापेमारी टीम के सदस्यों ने बताया कि रेड के दौरान कुल 10 लड़के एवं 10 लड़कियों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी लड़के- लड़कियों को थाने को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी लड़कियों की काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम के पदाधिकारी ने बताया कि काउंसलिंग में कई तरह की जानकारी प्राप्त हुई हैं। उस आधार पर इसमें मुख्य संचालिका पर भी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:रेड लाइट एरिया में सेक्स वर्कर की हत्या, पड़ोसियों ने युवक की जमकर धुनाई की

छापेमारी के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि सदर थाने से सटे रेड लाइट एरिया में अवैध काम हो रहा था और स्थानीय पुलिस अनजान बनी हुई थी। वहीं पटना में बैठे पुलिस मुख्यालय कमजोर वर्ग को इस बात की जानकारी मिल गई। इस संबंध में अरवल के एसपी डॉक्टर इमाम उल हक ने बताया कि पटना की टीम के द्वारा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई है। अरवल पुलिस के द्वारा सहयोग किया गया है। इस मामले में छापेमारी टीम के द्वारा जो भी लिखित रूप से दिया जाएगा उसपर जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें