Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पूर्णियाWoman Attempts Suicide After Husband Denies Her Staying at Home

पति ने घर में रखने से मना किया तो पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पति ने घर में रखने से मना किया तो पत्नी ने हाथ का नस काटकर सुसाइड की कोशिश की। जिस

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 14 Sep 2024 08:19 PM
share Share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पति ने घर में रखने से मना किया तो पत्नी ने हाथ का नस काटकर सुसाइड की कोशिश की। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में सदर थाना पुलिस ने महिला का बयान लिया है। सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि युवक का घर सदर थाना के गुलाबबाग में है। परन्तु घटना केहाट के रंगभूमि मैदान के समीप है। जिसके चलते केहाट थाना को केस ट्रांसफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुलाबबाग निवासी युवक कोलकाता में काम कर रहा था। इस दौरान उसे पहले से तीन बच्चों की मां से प्यार हो गया। महिला ने अपने पति को बताए बिना युवक से शादी कर ली। पहले पति को भनक लगी तो उसने महिला को युवक के साथ पूर्णिया आने दे दिया। यहां घर वालों ने युवक को अन्यत्र रहने की सलाह दी। जिसके बाद युवक रंगभूमि मैदान के समीप किराया लेकर रहने लगा। परन्तु कुछ ही दिनों बाद महिला की हरकतों से तंग आकर युवक ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें