Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पूर्णियाWeather Update Rain Expected on September 14 in Purnea

14 सितंबर को हो सकती है वर्षा

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। मौसम विभाग में पूर्वानुमान में थोड़ी सी तब्दीली आई है। अब 14 सितंबर को वर्षा हो सकत

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 12 Sep 2024 08:02 PM
share Share

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। मौसम विभाग में पूर्वानुमान में थोड़ी सी तब्दीली आई है। अब 14 सितंबर को वर्षा हो सकती है जबकि 24 घंटे पहले जारी पूर्वानुमान में 16 सितंबर तक वर्षा का दूर-दूर तक होने की आशंका से इनकार किया गया था। 24 घंटे पहले जारी पूर्वानुमान से किसानों में थोड़ी मायूसी थी लेकिन जैसे ही गुरुवार को पूर्वानुमान में तब्दीली की बात आए तो लोगों को थोड़ा सुकून महसूस हुआ है। लेटेस्ट पूर्वानुमान के अनुसार वर्षा की संभावना सिर्फ 14 सितंबर को है जबकि 18 सितंबर तक कहीं कहीं हल्की वर्षा के आसार बताए गए हैं। इधर बुधवार की रात भर आसमान में बादल छाए रहे आकाशीय बिजली चमकती रही। पूर्णिया के पश्चिमी इलाके में हल्की बूंदाबांदी हुई है जिसको लेकर किसानों ने थोड़ी राहत महसूस की। इधर गुरुवार को दिनभर कड़ी धूप और प्रचंड गर्मी का माहौल रहा जिसके कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। जबकि आद्रता भरी तेज हवा चलती रही। प्रचंड गर्मी के कारण सुबह की आद्रता 69 प्रतिशत और शाम की आद्रता 64 प्रतिशत रही। गुरुवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 24 घंटे पहले के तापमान से लगभग 1 डिग्री अधिक रहा। इस प्रकार अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें