Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पूर्णियाLJP Ramvilas Youth Dialogue in Purnia Strategies for 2025 Assembly Elections

पूर्णिया में लोजपा का युवा संवाद कार्यक्रम

-फोटो:- 19 : बैठक में पहुंचे लोजपा के युवा सदस्य। पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में लोजपा( रामविलास) का युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ जिस

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाTue, 10 Sep 2024 07:47 PM
share Share

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में लोजपा( रामविलास) का युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें आगामी 2025 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए युवा साथियों के साथ कार्यकर्ता युवा संवाद का आयोजन किया। बैठक में कसबा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जलालगढ़, कसबा , श्रीनगर और चम्पानगर से दर्जनों युवा साथी शामिल हुए। युवा लोजपा रामविलास पूर्णिया के जिला अध्यक्ष प्रशांत झा की अध्यक्षता में युवा संवाद का आयोजन किया गया जिसमें कसबा विधानसभा अंतर्गत सभी प्रखंड और नगर निकाय के स्थानीय समस्या के बारे में युवाओं के बीच बातचीत हुई और आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से कसबा प्रखंड अध्यक्ष लड्डू बिश्वास, श्री नगर प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार मणि, जलालगढ़ प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चौधरी , के नगर प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार शाह , भवानीपुर प्रखंड अध्यक्ष , प्रीतम गुप्ता, युवा लोजपा रामविलास के ज़िला कमेटी से राजीव सोनी, राजेश मिश्रा , अभिषेक कुमार , समरजीत सिंह , शिवम साहनी, अभिजीत कुमार , साहिल राय, गौरव देव बरमन , नाईम मँसूरी,असलम अंसारी , रवि कुमार ,समीर कुमार और दो दर्जन से अधिक युवा कसबा विधानसभा क्षेत्र से मौजूद थे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें