Public Court Sessions in Dobhi Municipality to Address Community Issues डोभी नपं कार्यालय में दो दिन लगेगा जनता दरबार, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsPublic Court Sessions in Dobhi Municipality to Address Community Issues

डोभी नपं कार्यालय में दो दिन लगेगा जनता दरबार

नगर पंचायत डोभी में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हर हफ्ते गुरुवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 से 2 बजे तक चलेगा, जहां लोग अपनी समस्याएं लिखित रूप...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 14 June 2025 08:15 PM
share Share
Follow Us on
डोभी नपं कार्यालय में दो दिन लगेगा जनता दरबार

नगर पंचायत डोभी अन्तर्गत ग्रामीणों की समस्या की निदान के लिए सप्ताह में दो दिन जनता दरबार आयोजीत की जाएगी। नगर पंचायत, डोभी कार्यालय में जनता दरबार सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को साढ़े 12 से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगी। जहां नगर पंचायत डोभी के जनता से जुड़े विभिन्न समस्याओं को सुना जाएग और निपटारा किया जाएगा। इसकी जानकारी डोभी नपं कार्यपालक पदाधिकारी कनिका राज ने दी है। उन्होंने कहा कि जिन किसी व्यक्ति को नगर पंचायत, डोभी क्षेत्र की समस्या हो वे निर्धारित दिन एवं समय पर जनता दरबार में उपस्थित होकर लिखित रूप से आवेदन दे सकते हैं, उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।