Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पूर्णियाFormer MLA Bima Bharti Appointed as RJD State Vice President

पूर्व विधायक बीमा भारती बनी राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष

भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर, एक संवाददाता। पूर्व विधायक बीमा भारती को राजद का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बीते लोकसभा चुनाव के दौरा

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाMon, 2 Sep 2024 07:27 PM
share Share

भवानीपुर, एक संवाददाता। पूर्व विधायक बीमा भारती को राजद का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बीते लोकसभा चुनाव के दौरान जदयू विधायक पद से इस्तीफा देकर राजद की सदस्यता ग्रहण की थी और राजद के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ी थी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व विधायक ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस उम्मीद से पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, उस पर वह खरी उतरेंगी। उन्होंने कहा कि राजद परिवार को समूचे प्रदेश में मजबूत करने का काम करेंगी। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने से रूपौली विधानसभा के राजद कार्यकर्ताओ में उत्साह है। राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ. जमशेद आलम, युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, राजद नेता रामचंद्र मंडल, अशोक भारती, संजय भारती सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें