Hindi Newsबिहार न्यूज़पूर्णियाBhawanipur Municipal Scam Deputy Chief Councillor Shanti Devi Demands Audit

उप मुख्य पार्षद ने लगाया नगर पंचायत में राशि घोटाले का आरोप, खोला मोर्चा

भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत में सरकारी राशि के घोटाले का आरोप लगाकर उप मुख्य पार्षद शांति देवी ने मोर्चा खोल

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 31 Aug 2024 08:09 PM
share Share

भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत में सरकारी राशि के घोटाले का आरोप लगाकर उप मुख्य पार्षद शांति देवी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्यो का लेखाजोखा कराने की मांग की है। उप मुख्य पार्षद ने बताया कि बीते बर्ष नगर पंचायत भवानीपुर में किये गए कार्यो में जमकर अनियमितता बरती गई है। इसको लेकर वह जब भी कुछ पूछा जाता है तो कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा टाल-मटोल किया जाता था। उप मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर पंचायत भवानीपुर में डस्टबिन खरीद, स्ट्रीट लाइट खरीद, पोखर निर्माण एवं पोखर साफाई, हाई मास्ट लाइट जीर्णोद्धार, फॉगिंग एवं ब्लीचिंग खरीद, नगर पंचायत में हॉर्डिंग लगाने के कार्यो में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है। इसको लेकर वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी से हिसाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि यदि इन कार्यो में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो वे इसे लेकर वरीय अधिकारियों सहित न्यायालय के शरण मे भी जाएंगी। इस बावत नगर पंचायत भवानीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी ने बताया कि उप मुख्य पार्षद के द्वारा जो भी ब्यौरा मांगा गया है वह पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के समय का खरीदा हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी ब्यौरा का फाइल मीरगंज नगर पंचायत कार्यालय में है जिस वजह से उप मुख्य पार्षद को ब्यौरा नहीं दिया गया है। उनके समय में कोई भी कार्य अभी तक नहीं हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें