Hindi Newsबिहार न्यूज़पूर्णियाAvneesh Bhatnagar Advocates Quality Education and Values for Future Generations

वर्ष 2047 तक दुनिया का मार्गदर्शक बनेगा विकसित भारत

-फोटो : 35=लोक शिक्षा समिति की प्रवास कार्यक्रम के दौरान मौजूद समिति के अधिकारी। -नई शिक्षा नीति के तहत वन नेशन वन सिलेबस आवश्यक --------- -विद्या भार

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 11 Sep 2024 07:32 PM
share Share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के महामंत्री अवनीश भटनागर ने शिशु अवस्था से ही संस्कार देने पर बल दिया है और कहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत वन नेशन वन सिलेबस आवश्यक है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत दुनिया का मार्गदर्शक बनेगा, इसके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है। वर्तमान में लागू की गयी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा के साथ संस्कार भी देने में सक्षम में है। महामंत्री अवनीश भटनागर बुधवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूदा हालात में बच्चों को जीवन मूल्य की शिक्षा देने की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि देशभक्त और दायित्वों को समझने वाली पीढ़ी का निर्माण करना वर्तमान समय में आवश्यक है।

...25 हजार स्कूल 54 कॉलेज के साथ एक विश्वविद्यालय भी चलाता है विद्या भारती :

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के महामंत्री अवनीश भटनागर ने बताया कि विद्या भारती 25 हजार स्कूल, 54 कॉलेज के साथ एक विश्वविद्यालय भी विद्या भारती चला रहा है। इसमें लगभग 12 हजार विद्यालय ऐसे है, जहां शुल्क लेकर शिक्षा दी जाती है। वहीं 12 हजार विद्यालय ऐसे है, जहां बगैर शुल्क के वही शिक्षा दी जाती है, जो फीस देने के वाले विद्यालय में दी जाती है। इसके अलावा 54 कॉलेजों में बीएड, इंजीनियरिंग और वोकेशनल कोर्स संचालित करने वाले कॉलेज के साथ एक विश्वविद्यालय भी विद्या भारती के द्वारा संचालित किया जा रहा है। सोशल उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा के साथ संस्कार भी बच्चों को दे रहा है। बगैर सरकारी अनुदान के समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में सजग है। शिक्षा के साथ सदगुणों का विकास करना ही विद्या भारती का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति लागू किये जाने से पूर्व सरकार के द्वारा सुझाव मांगें गये थे। 150 विद्वत गोष्ठी के बाद 700 पन्ने का सुझाव बनाकर विद्या भारती के द्वारा सरकार के पास भेजा गया था, जिसे सरकार सेंट्रल लेबल पर लागू कर चुकी है। धीरे-धीरे स्टेट लेबल पर भी लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में उत्तर बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में कमी क्या है, इसको लेकर मंथन किया जा रहा है। वहीं मंत्री विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान डॉ. मधुश्री संजीव सावजी ने बताया कि स्वभाषा, स्वदेश व स्वसंस्कृति को बढ़ावा देने के साथ नेचर के साथ और खेल खेल में शिक्षा नवाचार के लिए जरुरी है।

.... 14 सितम्बर तक आयोजित किया जायेगा पांच दिवसीय कार्यशाला :

लोक शिक्षा समिति द्वारा जिला केंद्र सशक्तिकरण प्रवास के क्रम में महामंत्री विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान अवनीश भटनागर एवं मंत्री विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान डॉ. मधुश्री संजीव सावजी के साथ प्रदेश सचिव, लोक शिक्षा समिति, बिहार रामलाल सिंह द्वारा 10 से 14 सितम्बर तक सरस्वती शिशु मंदिर, पूर्णिया और बालिका विद्या मंदिर पूर्णिया के परिसर में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ साथ विद्या भारती देश में कैसे सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी होगी इस विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई हैं जिसमें उत्तर बिहार के सभी जिला केंद्र के प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई विद्यालय के सभी प्रधानाचार्य अपेक्षित हैं। इन पांच दिवसीय कार्यशाला में प्रांतीय विषय प्रमुख, सह विषय प्रमुख के साथ पूर्णिया, अररिया, किशनगंज एवं कटिहार जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और समिति सदस्यों की भी कार्यशाला आयोजित हैं। बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर के विशाल कक्ष में उद्घाटन सत्र का आयोजन हुआ जिसमे बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य सुनीता सिन्हा के द्वारा मंच का संचालन किया गया। मंचस्थ अधिकारियों का परिचय सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रवीन्द्र पाण्डेय के द्वारा कराया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. हरिनंदन राय द्वारा किया गया। प्रदेश सचिव द्वारा कार्यक्रम की उपदेयता पर प्रकाश डाला गया। अवनीश भटनागर द्वारा छात्र-छात्राओं को अनुशासन के बारे में कहानी के माध्यम से मार्गदर्शन किया गया। मंचासीन अधिकारी के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक प्रमोद पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय सचिव वीरेन्द्र कुमार मेहता के द्वारा किया गया ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें