Hindi NewsBihar NewsPatna NewsYouth LJP Ram Vilas Meeting Commitment to Make Chirag Paswan Chief Minister

युवा लोजपा-रा चिराग पासवान को सीएम बनाने को संकल्पित

युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक में पदाधिकारियों ने चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने चिराग के बिहार फर्स्ट विजन को जन-जन तक पहुँचाने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 20 April 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
युवा लोजपा-रा चिराग पासवान को सीएम बनाने को संकल्पित

युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि युवा लोजपा-रा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है। समिति की बैठक में युवा लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन को जन-जन तक हमलोग पहुंचाएंगे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण भी दिया है। साथ ही चिराग पासवान से मांग की है कि युवाओं को 15 सीटों पर वह चुनाव लड़ाएं। बैठक में समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा समेत शाहनवाज अहमद कैफी, अनिल कुमार पासवान, संजय पासवान, हुलास पांडेय, अशरफ अंसारी, विष्णु पासवान, संजय सिंह, राजेश भट्ट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें