Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRJD Spokesperson Challenges Chirag Paswan s Chief Minister Aspirations

केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दें चिराग : श्रवण

रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि लोजपा (आर) के प्रमुख चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 21 April 2025 07:30 PM
share Share
Follow Us on
केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दें चिराग : श्रवण

रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा है कि लोजपा (आर) के प्रमुख चिराग पासवान यदि मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं तो सबसे पहले उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए। इसके बाद विधानसभा चुनाव तक उन्हें अपना पूरा समय बिहार में ही बिताना चाहिए। श्री अग्रवाल ने सोमवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि चिराग की पार्टी के सांसद और नेताओं द्वारा मीडिया में गलत धारणा बनायी जा रही है कि लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान हमेशा केंद्र की राजनीति करते थे। ऐसा कहना रामविलास पासवान का अपमान है। रामविलास पासवान का पूरा संसदीय जीवन बिहार और बिहारियों के लिए समर्पित रहा था। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान कहते है कि उन्हें बिहार बुला रहा है, जबकि सच यह है कि वे एक राजनीतिक रणनीतिकार के इशारे पर काम कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें