Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPatna Municipal Corporation to Clean Drains Before Monsoon Urges Residents to Report Issues

शहर में 17 लाख फीट की दूरी में फैले नालों की सफाई 15 फरवरी से

नगर निगम मानसून से पहले सभी नालों की सफाई करेगा। 15 फरवरी से उड़ाही शुरू होगी, जिसमें 17 लाख फीट नालों की सफाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गाद को सड़क पर न रखा जाए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 13 Feb 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
शहर में 17 लाख फीट की दूरी में फैले नालों की सफाई 15 फरवरी से

मानसून आने से पहले नगर निगम सभी छोटे-बड़े नालों की उड़ाही और सफाई कर लेगा। निगम क्षेत्र में 17 लाख फीट से अधिक लंबाई में फैले नालों की उड़ाही 15 फरवरी से सभी अंचलों में शुरू की जाएगी। स्वच्छता सर्वे के तहत केन्द्रीय टीम भी इसी महीने आने वाली है। इसको ध्यान में रखते हुए नालों से निकलने वाले गाद को सड़क के किनारे नहीं रखना है। मैन हॉल की सफाई हो या छोटे नालों की उड़ाही करते समय ही गाद का भी निपटारा करना है ताकि सड़क पर गंदगी नहीं दिखे। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने सभी पदाधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिया है। बड़े नालों की उड़ाही मशीनों से की जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में 75 वार्ड है। वार्डों में खुले और सर्विस नालों की लंबाई 17 लाख 3 हजार 568 फीट है। निगम क्षेत्र में 46841 मैनहोल है। जबकि कैचपीट की संख्या 36050 है। निगम क्षेत्र में 10 बड़े बरसाती नाले हैं। इसकी सफाई मशीनों से की जाएगी। मानसून के दौरान पटना में जलजमाव नहीं हो इसके लिए नालों की गुणवत्तापूर्ण सफाई करने का निर्देश दिया गया है। उड़ाही के दौरान ही जलनिकासी से संबंधित छोटी-बड़ी समस्याओं की पहचान करनी है ताकि मानसून से पहले उसका समाधान किया जा सके।

सफाई नहीं होने पर हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना

अगर आपके अंचल,क्षेत्र या मोहल्लों में स्थित नालों की उड़ाही या सफाई नहीं होती है तो इसकी सूचना नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं। निगम के हेल्प लाइन नम्बर 155304 पर नाला उड़ाही से संबंधित शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए तीन पालीयों में कार्य करने के लिए क्विक रिसापांस टीम का गठन किया गया है। जो 24 घंटे 7 दिन सक्रिय रहेगी। निगम के हेल्प लाइन नंबर पर किसी भी समय शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।

ये हैं निगम क्षेत्र के 10 बड़े नाले

सैदपुर नाला अजीमाबाद,सैदपुर नाला बांकीपुर,आनंदपुरी नाला, कुर्जी नाला, मंदिर नाला, सरपेंटाइन नाला, बाकरगंज नाला, बाईपास नाला नूतन राजधानी, बाईपास नाला कंकड़बाग और योगीपुर नाला शामिल हैं।

एक दूसरे से जुड़े छोटे-छोटे नालों की कुल लंबाई

अंचल कुल लंबाई फीट में

अजीमाबाद 2,93,585

पटना सिटी 2,04,190

नूतन राजधानी 3,07,657

कंकड़बाग 1,94,478

बांकीपुर 1,62,014

पाटलिपुत्र 2,87,842

नगर निगम क्षेत्र में

कुल नालों की लंबाई :1703568

कुल मैनहॉल की संख्या: 46841

कुल कैचपीट की संख्या :36050

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें