महिला सशक्तीकरण के रोल मॉडल हैं नीतीश कुमार : जदयू
जदयू प्रवक्ताओं अंजुम आरा, अनुप्रिया और पूजा एन शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला सशक्तीकरण की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मॉडल देशभर में महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से...

जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, अनुप्रिया और पार्टी मीडिया पैनलिस्ट पूजा एन शर्मा ने कहा है कि महिला सशक्तीकरण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार का मॉडल अनूठा है। यह देशभर में महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक तौर पर सशक्त करने को लेकर रोल मॉडल है। जदयू की तीनों नेत्रियों ने मंगलवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में संयुक्त रूप से कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भी महिला सशक्तीकरण को लेकर मुख्यमंत्री के प्रयासों की जमकर तारीफ की थी और उसे बेहतरीन बताया था। नेत्रियों ने कहा कि राजद शासन में सिर्फ लालू प्रसाद के परिवार की महिलाओं का ही सशक्तीकरण हुआ। वर्ष 1990 से 2005 तक राजद ने अपने शासनकाल में महिला सशक्तीकरण को लेकर क्या-क्या काम किए इस पर नेत्रियों ने पांच सवाल पूछे। राजद शासन में लड़कियों के लिए साइकिल-पोशाक जैसी योजनाएं क्यों नहीं बनीं? छात्राओं के लिए छात्रावास और अन्य सुविधाएं देने में राजद सरकार की क्या भूमिका थी? बालिकाओं को इंटरमीडिएट या स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद आर्थिक सहायता देकर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का विचार राजद सरकार ने क्यों नहीं किया?
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।