Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पटनाNitish Kumar Central to Bihar Politics Says Lal Singh Zero Tolerance for Corruption

नीतीश कुमार बिहार की राजनीति की धुरी : ललन

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में एक प्रमुख धुरी हैं। उन्होंने राजद पर भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश की नीति की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ललन ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 8 Sep 2024 02:48 PM
share Share

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने कहा कि यह तो राजद भी स्वीकार कर रहा है कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार एक धुरी हैं। नीतीश कुमार का हाथ जिसके साथ रहता है, वही बिहार में शासन करता है। ललन सिंह रविवार को पटना में मीडिया से बात कर रहे थे। ललन सिंह ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने तो कह दिया है कि हमने दो बार गलती की। नीतीश कुमार की नीति भ्रष्टाचार पर शून्य टॉलरेंस की है। राजद के लोगों ने गठबंधन में रहते इस सिद्धांत को तार-तार किया, इस कारण नीतीश कुमार उनसे अलग हो गए। अपराध की घटनाओं से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य में संगठित अपराध खत्म हो गया है। आपसी विवादों में कोई किसी को मार दे रहा है तो इस पर तत्काल कार्रवाई होती है। तेजस्वी यादव की यात्रा पर उन्होंने कटाक्ष कहा कि उन्हें घूम लेने दीजिए। अंत में उन्हें लड्डू ही मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें