Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पटनाMonsoon Weakens in Patna Rising Temperatures Forecast Amidst Rain Warnings

कल से मानसून होगा कमजोर, चढ़ेगा पारा

पटना सहित प्रदेश में मानसून बुधवार से कमजोर होगा, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि रोहतास और कैमूर में...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 16 Sep 2024 02:19 PM
share Share

पटना सहित प्रदेश में बुधवार से एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ेगा। जिस कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पटना सहित दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों पर गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि रोहतास और कैमूर में भारी बारिश की चेतावनी है। सोमवार को 33 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बक्सर, छपरा, मुजफ्फरपुर, खगड़िया और शिवहर में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बारिश होने और बादल छाए रहने के कारण पटना सहित 30 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 33.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज रहा।

राजधानी में सोमवार सुबह से ही हुई बूंदाबांदी, मिली राहत : राजधानी में सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। जिस कारण दिन भर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। जिससे मौसम सुहाना हो गया। राजधानी में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने के कारण अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में चार दिनों तक मानसून रहा सक्रिय : मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित प्रदेश में शुक्रवार शाम से ही मानसून सक्रिय हो गया था। जिस कारण शनिवार से सोमवार तक प्रदेश के अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान कुछ जगहों पर झमाझम बारिश हुई। विभाग ने मंगलवार को भी कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें