इस साल 23.77 लाख हेक्टेयर में होगी खरीफ की सिंचाई
इस साल 23.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की सिंचाई होगी, जो पिछले साल से लगभग दो लाख हेक्टेयर अधिक है। जल संसाधन विभाग ने खरीफ सिंचाई अनुदेश 2025 जारी किया है। पानी की आपूर्ति 25 अप्रैल से शुरू हो...

इस साल 23.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की सिंचाई होगी। यह पिछले साल से लगभग दो लाख हेक्टेयर अधिक है। जल संसाधन विभाग ने खरीफ सिंचाई अनुदेश 2025 जारी कर दिया है। इसके तहत सारी सिंचाई परियोजनाओं का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। हालांकि, विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों ने व्यापक सर्वे और जमीनी अध्ययन के बाद मुख्यालय को 23.74 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन मुख्यालय में क्षेत्रीय अधिकारियों की रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद उसमें मामूली बढ़ोतरी करते हुए इसे 23.77 लाख हेक्टेयर कर दिया गया। ऐसे तो बिहार में खरीफ के लिए पानी की आपूर्ति कई हिस्से में 25 अप्रैल से ही शुरू हो चुकी है।
बड़े इलाके में खरीफ सिंचाई पहली जून से शुरू हुई है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति कई इलाकों में 25 अक्टूबर तक तो कई क्षेत्रों में 31 अक्टूबर तक की जाएगी। पिछले साल जल संसाधन विभाग ने 21.89 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ सिंचाई के लिए किसानों को पानी की आपूर्ति की थी। ऐसे विभाग ने 22.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ सिंचाई का लक्ष्य रखा था, लेकिन तकनीकी कारणों से यह लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सका। इस बार विभाग ने दो लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में खरीफ सिंचाई का लक्ष्य रखा है। किस परियोजना में कब तक पानी: सोन व जलाशय : 1 जून से 31 अक्टूबर कोसी व गंडक परियोजना : 25 अप्रैल से 25 अक्टूबर कितना लक्ष्य: सोन नहर प्रणाली : 5.54 लाख हेक्टेयर कोसी नहर प्रणाली : 6.28 लाख हेक्टेयर गंडक नहर प्रणाली : 5.90 लाख हेक्टेयर जलाशय : 2.04 लाख हेक्टेयर अन्य सिंचाई परियोजनाएं : शेष लक्ष्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।