Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJD U Leaders Emphasize Pro-Incumbency Wave for Nitish Kumar Ahead of Elections

नीतीश कुमार हमेशा पांच वर्ष आगे की सोचते हैं : संजय झा

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति राज्य में प्रो-इनकम्बेंसी की लहर है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठित होकर गांव-गांव जाकर योजनाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 10 May 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
नीतीश कुमार हमेशा पांच वर्ष आगे की सोचते हैं : संजय झा

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति राज्यभर में प्रो-इनकम्बेंसी की लहर है, जिसका प्रमाण गत लोकसभा और विधानसभा चुनावों के परिणामों से मिल चुका है। वे शनिवार को जदयू के प्रदेश दफ्तर में जिला संगठन प्रभारी, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों के साथ हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। झा ने कहा कि हमारे नेता वह हैं जो सदैव पांच वर्ष आगे की सोचते हैं। जातीय गणना की ऐतिहासिक पहल भी उनकी दूरदृष्टि का उदाहरण है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे मिशन मोड में गांव-गांव जाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और नीतीश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर सक्रियता को समय की मांग बताते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों की भूमिका आज अत्यंत निर्णायक हो चुकी है। हमें हर प्लेटफॉर्म पर अपनी नीतियों को मजबूती से रखना है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव में अधिक समय शेष नहीं है। यह समय है जब हम सबको एकजुट होकर, दिन-रात मेहनत करते हुए पूरी ताकत झोंकनी होगी। 2025 में 225 और फिर से नीतीश के संकल्प को साकार करना है। बैठक में विधानपार्षद ललन कुमार सर्राफ, संजय गांधी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, प्रकोष्ठों के संयोजक प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, अनिल कुमार, परमहंस कुमार, शैलेन्द्र मंडल, विद्यानंद विकल, वासुदेव कुशवाहा, निहोरा प्रसाद यादव, भारती मेहता, मनीष कुमार मंडल, नीतीश पटेल, राजेश त्यागी, अशरफ अंसारी, सुनील कुमार, धनजी प्रसाद, मनोज कुमार, आनंद कुमार उपस्थित थे। सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की : संगठनात्मक बैठक में सर्वप्रथम एक प्रस्ताव पारित कर सीमा पर तैनात भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उनके प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। पार्टी ने एक स्वर में कहा कि सेना के पराक्रम से आज पूरे देश का सीना गर्व से ऊंचा हुआ है और जदयू परिवार पूरी मजबूती के साथ भारतीय सेना के साथ खड़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें