Hindi Newsबिहार न्यूज़पटनाCM Nitish Kumar Directs Officials to Stay Alert Amid Rising Ganga Water Levels

गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सतर्क रहे प्रशासन : सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा के जलस्तर में वृद्धि के चलते प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तैयारी पूरी रखने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 9 Aug 2024 01:15 PM
share Share

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए सारी तैयारी पूरी रखें। इसके पहले उन्होंने शुक्रवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंचे और कंगन घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान जेपी गंगा पथ के कंगन घाट, काली घाट, गांधी घाट एवं कृष्णा घाट पर रुककर गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को भी देखा और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अशोक राजपथ को जेपी गंगा पथ से मिलाने वाले कृष्णा घाट पर निर्माणाधीन पहुंच पथ की भी जानकारी ली और तेजी से निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त-सह-जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें