महारानी अहिल्याबाई के कार्य और विचार आज भी प्रासंगिक : जायसवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने महारानी अहिल्याबाई के कार्यों और विचारों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने सड़क निर्माण, जल स्रोतों की व्यवस्था, और महिलाओं की शिक्षा के लिए उनके योगदान को...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि महारानी अहिल्याबाई के कार्य और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। नागरिकों की सुविधाओं के लिए सड़क मार्ग बनाना, कुएं और जलाशय खुदवाना, महिलाओं की शिक्षा की बात करना, मंदिरों का जीर्णोद्धार और धर्मशाला आदि का निर्माण करना अहिल्याबाई के द्वारा किए गए ऐसे कार्य हैं जो उन्हें कुशल प्रशासक की श्रेणी में खड़ा करते हैं। डॉ. जायसवाल रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पुण्यशलोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। पटना महानगर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस समारोह में सभी ने रानी अहिल्याबाई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
डॉ. जायसवाल ने आगे कहा कि बहुत कम उम्र में ही अहिल्याबाई के पति का निधन हो गया था। साधारण घर की महिला भी सत्ता चलाने में माहिर हो सकती है, यह उनकी जीवनी से समझा जा सकता है। उनके जीवन से काफी कुछ सीखा जा सकता है। अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष सोनी मिश्रा ने किया तथा मंच संचालन सीता सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन अंजलि राय ने किया। जयंती समारोह में भाजपा के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, मंत्री रेणु देवी, विधायक संजीव चौरसिया, पटना मेयर सीता साहू समेत रीता शर्मा, मृत्युंजय झा, शोभा, सुनीता दुबे, रूप नारायण मेहता, ममता रानी समेत सैंकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।